गुरुग्रामः पीएम रैली में हवलदार ने सरपंच को टोका तो गुजरा नागवार, मारपीट के बाद फाड़ी वर्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे भाषण के दौरान दर्शक दीर्घा में एक पुलिसकर्मी का टोकना मुसेदपुर सरपंच को इतना नागवार गुजरा कि उसने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ डाली।
भरी सभा में गाली-गलौच के बाद आरोपी सरपंच अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित पुलिसकर्मी आरोपी सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया था। दोपहर करीब 1.13 बजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू होने के बाद दर्शकदीर्घा में लोग खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। वहीं नारनौल पुलिस में तैनात हवलदार मंजीत (बेल्ट नंबर 208) की ड्यूटी थी।
यहां मुसीदपुर सरपंच अपने साथियों के साथ मोदी-मोदी की नारेबाजी कर रहा था। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ने सभी को बैठने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं माना इतने में ड्यूटी पर तैनात मंजीत ने सभी को बैठने को कहा तो आरोप है कि सरपंच बैठने की बजाय उसके साथ उलझ गया।
पीएम का भाषण खत्म होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला। उन्होंने पुलिसकर्मी से आरोपी सरपंच के खिलाफ शिकायत देने का कहते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।