फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   वर्तमान वितीय वर्ष में सीएसआर के तहत एक हजार करोड़ रुपये के कार्य करवाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

वर्तमान वितीय वर्ष में सीएसआर के तहत एक हजार करोड़ रुपये के कार्य करवाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

Mon, 12 Nov 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 12 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
वर्तमान वितीय वर्ष में सीएसआर के तहत एक हजार करोड़ रुपये के कार्य करवाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में वर्तमान वित्तीय वर्ष में सीएसआर के तहत एक हजार करोड़ रुपये के कार्य करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा प्रदेश की पहली सीएसआर सम्मिट का शुभारंभ करने के उपरांत उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीएसआर पोर्टल शुरू किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि शीघ्र विकास एवं पंचायत विभाग का मेरा गांव मेरा गौरव नामक पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने उद्योग जगत को स्वेच्छा से सीएसआर के तहत समाज के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करवाने का आह्वान करते हुए कहा कि कुल लाभ का 2.5 प्रतिशत भाग सीएसआर में लगाना अनिवार्य है। इस सीएसआर समिट के उद्देश्य के बारे में कहा कि उद्योग जगत के लिए एक पारदर्शी प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए इसका आयोजन कर सीएसआर पोर्टल की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे तालाब प्राधिकरण के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 15 हजार तालाबों के जीर्णोद्धार के कार्यों, शिवधाम योजना के तहत श्मशान घाटों व कब्रिस्तानों में चारदीवारी, पक्का रास्ता, पानी की व्यवस्था व शेड बनवाने, गांव व शहरों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण में सीएसआर के तहत सहयोग करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने सीएसआर के तहत अपने-अपने जिलों में अधिक कार्य करवाने के लिए गुरुग्राम के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, झज्जर की उपायुक्त सोनल गोयल व हिसार के उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पावरग्रिड सीएसआर के तहत निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादीपुर के छह कमरों व तीन प्रयोगशाला भवनों का रिमोट से उद्घाटन भी किया। समिट में 23 कंपनियों ने हरियाणा में 177 करोड़ 49 लाख रुपये के सीएसआर फंड से विकास कार्य करवाने का भरोसा दिया।


कार्यक्रम में शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक अशोक सांगवान भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed