फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   56 types of modaks were offered to Ganpati

Gurugram News: गणपति को 56 किस्म के मोदक का लगाया भोग

Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
56 types of modaks were offered to Ganpati
कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ लावणी, मराठी लोकसंगीत और बाॅलीवुड गीत पेश किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में गणपति उत्सव के पूजा पंडालों में मिनी महाराष्ट्र उतर आया है। सेक्टर-27 के सामुदायिक भवन में आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के पंडाल में महिलाओं ने भगवान गणेश को 56 प्रकार के अलग-अलग मोदक का छप्पन भोग अर्पित किया। महिलाओं ने हल्दी कुंकुम का भी कार्यक्रम किया।
शाम की आरती के बाद स्वदीप ग्रुप और राजकमल बैंड स्वाती ताम्हणे और उनके समूह ने ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया। मंच पर 20 से अधिक कलाकारों ने गणेश वंदना से शुरू करते हुए लावणी, मराठी लोकसंगीत, बाॅलीवुड के गानों का प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण में मिमिक्री कलाकार प्रदीप पल्लवी थे, उन्होंने दर्शकाें को खूब हंसाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले थे। सिविल लाइंस स्थित अग्रवाल धर्मशाला में तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडाल में महिलाओं ने श्री लक्ष्मी की हल्दी कुंकुम पूजा की।
विज्ञापन



160 किलो वजनी प्रतिमा देखने पहुंच रहे भक्त

सेक्टर-102 स्थित जॉयविल सोसाइटी में उत्साह के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई है। सोसाइटी में इस अवसर पर 8 फीट ऊंची और 160 किलो वजन की गणपति की प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही। काफी लोग प्रतिमा देखने पहुंच रहे हैं। जॉयविले के मेन गेट से लेकर एम्फीथिएटर तक नासिक बैंड की धुनों ने ऐसा वातावरण बनाया कि मानो भक्त मुंबई के गणेशोत्सव में शामिल हों। आयोजन की मुख्य रूपरेखा राकेश ठाकुर, बलविंदर, उद्दालोक, कार्तिक बख्शी, सुनील भूटानी, कुनाल और रोहन त्यागी द्वारा तैयार की गईं। सोसाइटी के पंडाल में शनिवार सुबह हनुमान चालीसा पाठ और शाम में रुद्राभिषेक, 31 अगस्त को विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed