फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5.15 lakhs were cheated on the pretext of earning easy money sitting at home

Gurugram News: घर बैठे आसान कमाई करने का झांसा देकर 5.15 लाख ठगे

Sun, 07 Sep 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
5.15 lakhs were cheated on the pretext of earning easy money sitting at home
जालसाजों ने कई बार में रुपये कराए ट्रांसफर, साइबर पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने टास्क पूरा करने के बदले घर बैठे कमाई का झांसा देकर एक युवती से 5.15 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने कई बार में रुपये ट्रांसफर कराकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-83 स्थित लाइफ स्टाइल होम्स निवासी मृधु शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में आकांक्षा नाम की महिला ने बताया कि वह फ्रीलांसर लिमिटेड एचआरटीम से बात कर रही है। परिचय देने के बाद उसने घर बैठे टास्क पूरा करके रुपये कमाने के बारे में बताया। इसके बाद मृधु शर्मा को कुछ ब्रांडों के स्क्रीनशॉट लेने के बाद पैसे निकालने के लिए कहा गया। शुरुआत में 750 रुपये दिए दिए। इसके बाद मृधु शर्मा को टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया और 1500, 2000 व 3000 रुपये भी दिए गए।
विज्ञापन

जालसाजों ने मृधु शर्मा से कहा कि अब आप रुपये निवेश करें जिस पर आप को अच्छ मुनाफा मिलेगा। मृधु शर्मा ने लालच में आकर दो बार में 15 व 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने पीड़ित को बताया कि उसने रुपये गवां दिए हैं और उसे नुकसान हुआ है। रुपये वापस पाने के लिए 15,000 रुपये और देने होंगे। पीड़ित ने मना किया तो लोन देने का ऑफर दिया गया। इसके बाद मृधु शर्मा ने एक बैंक से लोन लेकर 2.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए तो जालसाजों ने दिखाया कि कुल मुनाफा सात लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मृधु शर्मा ने रुपये निकालने चाहे तो बताया गया कि पासवर्ड का समय खत्म हो गया है और टास्क को अनलॉक करने व रुपये निकालने के लिए रुपये ट्रांसफर करने होंगे। इसके बाद मृधु शर्मा ने एयरटेल मनी से लोन लेकर 2.65 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। मृधु शर्मा ने बताया कि इस तरह जालसाजों ने कई बार में उनसे 5.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद जालसाजों ने रुपये निकालने का विकल्प बंद कर दिया और मृधु शर्मा को ग्रुप से निकालने के साथ ही नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed