फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 lakh extortion sought from furniture trader in the name of Neeraj Bawana

नीरज बवाना के नाम से फर्नीचर कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Sun, 27 Mar 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
50 lakh extortion sought from furniture trader in the name of Neeraj Bawana
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र के डीएलएफ फेज पांच की एक सोसाइटी निवासी फर्नीचर कारोबारी से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। नीरज बवाना के नाम से आरोपी ने कॉल कर रंगदारी मांगी। दो दिन में नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने दिल्ली के एक कैब चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज पांच की एक सोसाइटी में रोहित कपूर रहते हैं। वह फर्नीचर कारोबारी हैं। उद्योग विहार में उनकी फैक्टरी है। एमजी रोड पर उनका शोरूम है। उन्होंने सुशांत लोक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर शनिवार शाम करीब सवा चार बजे एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवाना बताया। इसके बाद उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दो दिन में रुपये की व्यवस्था नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दूसरी बार जब कॉल आई तो उन्होंने फिर से आरोपी का नाम पूछा, लेकिन उसने दोबारा नाम बताने से इनकार कर दिया। धमकी के बाद से कारोबारी काफी सहमे हुए हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। संदीप कुमार सीआईए इंस्पेक्टर डीएलएफ फेज चार ने बताया कि नंबर के आधार पर लोकेशन और डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैब चालक को लिया हिरासत में
सूत्रों की माने तो पुलिस ने नंबर के आधार पर दिल्ली के एक कैब चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed