{"_id":"60fea5ed8ebc3e581f7821bd","slug":"45-thousand-cheated-in-the-name-of-getting-admission-in-llb-gurgaon-news-noi5957066150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी में दाखिला दिलाने के नाम पर 45 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी में दाखिला दिलाने के नाम पर 45 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जयपुर के लॉ कॉलेज में एलएलबी में दाखिला दिलाने के नाम पर युवक से आरोपी ने 45 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने प्रवेश के बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी। वह यूनिवर्सिटी जाकर जांच करने को कहा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत सेक्टर-14 निवासी कंवल सिंह यादव ने दी है। आरोप है कि 16 मार्च 2020 को वो कल्याणी एसोसिएट्स के ऑफिस सेक्टर-14 गए थे। वहां पर अरविंद वर्मा नामक व्यक्ति मिले जिन्होंने खुद को सेक्टर-4 का निवासी बताया। वहां पर कल्याणी एसोसिएट्स की संचालक महिला कल्याणी सचान से मिलने गए थे। युवक ने कहा कि एलएलबी करना चाहते हैं। आरोप है कि तभी अरविंद शर्मा ने कहा कि राजस्थान जयपुर में एलएलबी में दाखिला दिला सकते हैं। साथ ही कहा कि पहले साल के परीक्षा भी आपकी इच्छा अनुसार करा दूंगा। इसके लिए प्रवेश फीस व दस्तावेज के नाम पर 45 हजार रुपये की मांग की गई।
17 मार्च को पीड़ित ने दस्तावेज व प्रवेश फॉर्म की कॉपी पीड़ित ने रुपयों के साथ महिला के जरिये अरविंद को दिए। 16 अप्रैल और 24 अप्रैल को युवक ने आरोपी से व्हाट्सएप के जरिये अपने परीक्षा के बारे में पूछा। 3 महीने बाद फिर से परीक्षा का स्टेटस पूछा। आरोपी ने कहा कि प्रवेश हो गया है लेकिन कभी इसकी कोई रसीद नहीं दी। कॉलेज या यूनिवर्सिटी का नाम तक पीड़ित को नहीं बताया गया। फिर आरोपी ने कहा कि कोरोना के चलते उसका कॉलेज व यूनिवर्सिटी बंद है। मैनेजमेंट ने तय किया है कि सब छात्रों को अगले साल में प्रमोट कर दिया जाए। आरोपी ने कहा कि 26 दिसंबर को वह जयपुर साथ चलकर रिजल्ट दिलवाएगा। लेकिन 26, 27, 28 और 30 दिसंबर को व्हाट्सएप मेसेज किए लेकिन उसने जवाब नहीं दिया।