{"_id":"6ab42df7eee3245e63065195","slug":"40-e-buses-will-be-added-to-gmcbls-fleet-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102000-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीएमसीबीएल के बेड़े में 40 ई-बसें होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीएमसीबीएल के बेड़े में 40 ई-बसें होंगी शामिल
विज्ञापन
अक्तूबर में नई बसें आने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में अक्तूबर माह में नौ मीटर लंबी 40 इलेक्ट्रिक बसें (ई-बस) शामिल होने की उम्मीद है। ई-बस का ट्रायल सफल होने के बाद आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से बसों को भेजने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जीएमसीबीएल द्वारा ई-बसों के संचालन को लेकर 20 रूटों का सर्वे किया जा चुका है। ऐसे में बसों के संचालन को लेकर प्राथमिक तौर पर कई रूटों पर मंथन किया जा रहा है।
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जीएमसीबीएल को ई-बसें उपलब्ध कराई जानी है। गुरुग्राम में कई चरणों में 400 नई बसें मिलनी हैं। पहले चरण में नौ मीटर लंबी 40 ई-बसें मिलने को लेकर अधिसूचना जारी हुई है। जीएमसीबीएल के अधिकारियों ने ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं पूरी कराने में तैयारी की है। जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी का कहना है कि ट्रायल सफल होने के बाद आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से ई-बसें उपलब्ध कराई जानी हैं। अक्तूबर माह में 40 बसें मिलेंगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने की प्राथमिकता है।