फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   382 students from 21 schools showcased their talent in the block level cultural festival.

Gurugram News: ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में 21 स्कूलों के 382 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
382 students from 21 schools showcased their talent in the block level cultural festival.
गुरुग्राम ब्लॉक सांस्कृतिक उत्सव में 382 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

गुरुग्राम। ब्लॉक का खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ। यह उत्सव देव समाज विद्या निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ। इसमें ब्लॉक के 21 विद्यालयों के 382 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह लोक नृत्य और रागिनी में प्रदर्शन किया। उन्होंने स्किट जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 9 से 12 के एकल नृत्य में जीजीएसएसएस जैकबपुरा प्रथम रहा। पीएमएसएसएस चक्करपुर ने द्वितीय और जीएमएसएसएस अर्जुन नगर ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा 6 से 8 के एकल नृत्य में जीजीएसएसएस जैकबपुरा ने पहला स्थान हासिल किया। जीएसएसएस धनकोट द्वितीय और जीएसएसएस डूंडाहेड़ा तृतीय रहे। समूह लोक नृत्य कक्षा 9 से 12 में जीएमएसएसएस अर्जुन नगर प्रथम रहा। जीजीएसएसएस जैकबपुरा द्वितीय और जीएमएसएसएस सुशांत लोक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं, रागिनी प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 में जीएमएसएसएस अर्जुन नगर प्रथम, जीएमएसएसएस सेक्टर-47 द्वितीय और सीएमईईई एसएसएसआर कार्टरपुरी तृतीय रहे। कक्षा 6 से 8 की रागिनी में जीएमएसएसएस अर्जुन नगर ने पहला स्थान पाया, पीएमश्री जीएमएसएसएस सेक्टर-47 द्वितीय और जीएसएसएस धनकोट तृतीय रहे। स्किट प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 में सीएमईईई एसएसएसआर कार्टरपुरी प्रथम, जीएसएसएस कादीपुर द्वितीय और पीएमश्री जीएसएसएस सेक्टर-4/7 तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 वर्ग की स्किट में पीएमश्री जीएसएसएस सेक्टर-4/7 प्रथम, जीएसएसएस कादीपुर द्वितीय और जीएसएसएस धनकोट तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों और टीमों को सम्मानित किया गया, जो अब जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed