फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   35 thousand rupees looted from a farmer going to Alwar after selling vegetables

सब्जी बेचकर अलवर जा रहे किसान से 35 हजार रुपये लूटे

Sun, 06 Dec 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees looted from a farmer going to Alwar after selling vegetables
गुरुग्राम। दिल्ली के आजादपुर स्थित सब्जी मंडी में गाजरें बेचकर अलवर जा रहे किसानों को कार सवार बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट लिया। शनिवार तड़के खेड़कीदौला थाने से कुछ दूरी पर हुई वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मूलरूप से अलवर के गांव इस्लामपुर निवासी लालचंद शुक्रवार रात को पिकअप गाड़ी से गाजरें लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचने गए थे। गाजर बेचने से हुई 35 हजार रुपये की आमदनी लेकर वह पिकअप चालक से वापस अपने गांव जा रहे थे। शनिवार तड़के जब उनकी गाड़ी खेड़कीदौला थाने के पास स्थित हल्दीराम के पास पहुंची तो एक कार ने ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही दो युवक उतरे और कार को टक्कर मारने की बात कहते हुए मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों युवकों ने हथियार निकाल लिए और लालचंद के पास मौजूद 35 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लालचंद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की कार के नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed