फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3-year-old child dies in pickup collision

पिकअप की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 23 Mar 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
3-year-old child dies in pickup collision
गुरुग्राम। सेक्टर-53 इलाके में पिकअप की टक्कर से एक 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के गांव बाली की रहने वाली सूफिया बीवी ने बताया कि वह परिवार के साथ सरस्वती कुंज स्थित नरेश यादव की झुग्गी में रहती है। उनके पति सेक्टर-57 में स्थित सरिया की दुकान में काम करते हैं।
विज्ञापन

उनके चार बच्चे हैं, जिसमें से दो बच्चे गांव में रहते हैं और बच्ची जमीला खातून व बेटा सहादत मालिता दो उनके साथ रहते हैं। रोजाना की तरह पिछले सोमवार को भी उनके पति दुकान पर गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों बच्चे झुग्गी के पास सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान गंदे नाले की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने सहादत को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सहादत पिकअप के अगले पहिए के नीचे आ गया और कुचलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, वाहन चालक फरार नहीं हो पाया और उसको मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम हुरमुज अली निवासी जिला डुमरी आसाम बताया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed