फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   29 centre alloted for neet in gurugram

नीट की परीक्षा के लिए जिले में बने 29 केंद्र

Fri, 11 Sep 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
29 centre alloted for neet in gurugram
गुरुग्राम। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर जिले में तैयारी जोरों पर हैं। इसके लिए जिले में 29 केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही आपाताकालीन स्थिति को देखते हुए एक अतिरिक्त केंद्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला परीक्षा संयोजक रूपा चक्रवर्ती ने बताया कि परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें तकरीबन 16 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके दौरान कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा के दौरान एक कमरे में सिर्फ 12 छात्रों को बिठाया जाएगा। इस दौरान दो परीक्षक रहेंगे।
विज्ञापन

केंद्र पर मिलेंगे मास्क और पैन
एनटीए ने परीक्षा के संदर्भ में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। पानी की बोतल और सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति होगी। छात्रों के लिए केंद्र पर नए मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कोरोना के लक्षण होने पर परीक्षार्थी के लिए विशेष कक्ष भी बनाए गए हैं। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए केंद्रों पर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, द्रोणा पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 43, अमेरिकन मोंटसरी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 4, एमएम पब्लिक स्कूल सेक्टर-4, सीसीए स्कूल, सूरज स्कूल सेक्टर-56, पाथ फाइंडर ग्लोबल स्कूल, वेस्ट एकेडमी रेलवे रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल मारुति कुंज, एसके हाई स्कूल, रॉयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरबीएसएम पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, सूरज स्कूल सेक्टर 75, डीएवी पुलिस स्कूल, समर फील्ड स्कूल, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, ब्लू बेल्स स्कूल, एसटीपीबीएन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सुशांत लोक, रोटरी पब्लिक स्कूल, एसएन सीधेश्वर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डीपीजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed