फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   268 challan tax recovered under sweep amounting to Rs 1,72500

Gurugram News: स्वीप के तहत 268 चालान कर वसूले 1,72500 रुपये

Thu, 11 Jul 2024 06:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
268 challan tax recovered under sweep amounting to Rs 1,72500
गंदगी फैलाने वालों पर की जा रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बादशाहपुर। ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर व बेहतर शहर बनाने की दिशा में पिछले एक माह से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वच्छता कर्मी बिना किसी अवकाश के लगातार कार्य कर रहे हैं। जुलाई में स्वीप के तहत 268 उल्लंघनकर्ताओं के चालान कर 1,72,500 रुपये वसूले गए।




नगर निगम गुरुग्राम द्वारा उन लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो गंदगी फैलाकर सफाई व्यवस्था को खराब करते हैं। जुलाई में 268 उल्लंघनकर्ताओं के चालान करके उनसे 172500 रुपये वसूले गए हैं। स्वच्छता टीमों द्वारा जून माह में भी कचरा फैलाने वाले 439 उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए गए थे। बुधवार को वरिष्ठ सफाई निरीक्षक जितेन्द्र कुमार की टीम ने भी क्षेत्र की निगरानी के दौरान तीन वाहनों को अवैध कचरा डंपिंग करते हुए पकड़ा तथा उन पर 5000-5000 रुपये का जुर्माना किया। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ ने सभी दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से सड़कों, गलियों, खाली प्लाटों, ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों, बाजारों आदि में कचरा न फैलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed