फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.50 lakh people were made aware under the de-addiction campaign

Gurugram News: नशा मुक्ति अभियान के तहत 2.50 लाख लोगों को किया जागरूक

Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
2.50 lakh people were made aware under the de-addiction campaign
नूंह। जिला पुलिस की ओर से नशा मुक्त भारत पखवाड़ा 12 से 26 जून तक के सफलतापूर्वक चलाया गया। अभियान के तहत नशे की बुराइयों के प्रति जनता को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन

नूंह पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में इस अभियान में डीएसपी तावडू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अभियान के दौरान जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर 92 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में 41,180 लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि लगभग 2.50 लाख लोगों तक नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पहुंचाई गई। इसके अलावा, 1,350 लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान को व्यापक प्रचार-प्रसार देने के लिए सोशल मीडिया और रेडियो मेवात जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग किया गया। मुख्यधारा के समाचार पत्रों में 44 बार कवरेज प्राप्त हुआ, जिससे अभियान को और बल मिला। एसपी राजेश कुमार का कहना है कि हमारा उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशे के खतरे के प्रति जागरूक करना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed