फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.5 lakh rupees fraud after taking loan from app in the name of a girl, case registered

Gurugram News: युवती के नाम पर एप से लोन लेकर ढाई लाख की ठगी, मामला दर्ज

Sat, 23 Nov 2024 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh rupees fraud after taking loan from app in the name of a girl, case registered
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस जैसे-जैसे लोगों को जागरूक करती है, वैसे-वैसे साइबर ठग अपना तरीका बदलते जाते हैं। अब एक अनोखा मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने एक युवती के नाम पर मोबाइल एप से लोन लेकर ढाई लाख की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने जब अकाउंट से लेन-देन नहीं कर पाने पर संपर्क किया, तब उसे ठगी की जानकारी मिली। अब लोन देने वाली कंपनी भी भुगतान का दबाव बना रही है। सेक्टर-8 के नई बस्ती में रहने वाली दीक्षा ने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर को वह अपने बैंक अकाउंट से कोई पेमेंट नहीं कर पा रही थी। एक लाख रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन के कारण एरर आ रह था। ट्रांजेक्शन हिस्ट्री भी नहीं खुल रही थी। नेट बैंकिंग करने की कोशिश की तो पासवर्ड ही मैच नहीं हुआ। पासवर्ड बदलने के बाद भी नेट बैंकिंग नहीं खुली। पांच सितंबर को 50 हजार रुपये अकाउंट से डेबिट होने का संदेश उसे मिला, जबकि इससे पहले कोई मैसेज नहीं मिला था। शक होने पर बैंक को कॉल कर अकाउंट फ्रीज करा दिया। इस दौरान उनके अकाउंट में महज सात हजार रुपये बैलेंस था। बैंक ब्रांच में जाकर पता लगा कि क्रेड एप से लोन लिए गए हैं। लोन अमांउट क्रेडिट होने के साथ ही डेबिट हो गए। 78 हजार और 89,671 रुपये के दो लोन लिए गए, जबकि उसके खाते में 8600 रुपये पहले से था। ठगों ने उसे भी उड़ा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed