फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आज से 20 हजार से अधिक लोगों के नहीं चलेंगे डेबिट कार्ड

आज से 20 हजार से अधिक लोगों के नहीं चलेंगे डेबिट कार्ड

Mon, 31 Dec 2018 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
आज से 20 हजार से अधिक लोगों के नहीं चलेंगे डेबिट कार्ड
आज से 20 हजार से अधिक लोगों के नहीं चलेंगे डेबिट कार्ड
विज्ञापन

केवल ईवीएम चिप वाले क्रेडिट या डेबिट कार्ड ही अब होंगे मान्य
बैंक जाकर या इंटरनेट के माध्यम से बनवा सकते हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अगर आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड में सामने की ओर बाईं तरफ मोबाइल के सिम कार्ड की तरह नजर आने वाला चिप नहीं लगा है तो आज से नहीं चलेगा। विभिन्न बैंकों से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने चिप वाला एटीएम और क्रेडिट कार्ड ही नहीं बनवाया है और न ही इसके लिए आवेदन किया है। इसमें अधिकांश जनधन योजना के तहत खुले खाते हैं।
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2015 में देश के सभी बैंकों को सितंबर से सिर्फ ईएमवी चिप और पिन वाले कार्ड मुहैया करवाने को कहा था ताकि ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके। नोटबंदी से पहले और बाद में बड़ी संख्या में जनधन योजना के तहत खाते खोले गए। इसके अलावा अन्य बचत खाते भी लोगों के खोले गए। जिनमें वेलकम किट के तहत लोगों को पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड दिए गए थे। कई खाताधारकों के कार्ड की मियाद 2019 में पूरा होने के कारण नए कार्ड के लिए आवेदन ही नहीं दिया और न ही इस योजना के बारे में बैंकों में प्रचार किया गया। इस वजह से जिले में करीब 20 हजार अधिक लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


कैसे लें नया कार्ड
अगर आपके पास अभी भी बिना चिप वाला पुराना मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला ही कार्ड है तो आप इसे बैंक जाकर बदलवा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपनी पासबुक लेकर बैंक जाना होगा और एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद वे नया और सुरक्षित कार्ड ले सकते हैं। जो लोग इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं, वे ऑनलाइन भी नए कार्ड का आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा सुरक्षित है नया कार्ड
लीड बैंक मैनेजर आरसी नायक का कहना है कि ईएमवी वाले कार्ड पहले के कार्ड के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है। ईएमवी कार्डों में एक विशेष चिप लगी होती है, जिसमें ग्राहक के खाते से जुड़ी एनक्रिप्टेड जानकारी सुरक्षित होती है। केवल सही पिन डालने पर ही इसका उपयोग किया जा सकता है। इसका क्लोन बनना भी संभव नहीं है। यदि किसी खाताधारी का नया क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं बना है तो वह बैंक से बनवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed