{"_id":"68bec854fc48465e1a0932ed","slug":"20-thousand-people-thirsted-for-water-due-to-motor-failure-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66739-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोटर खराब होने से पानी को तरसे 20 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोटर खराब होने से पानी को तरसे 20 हजार लोग
विज्ञापन
सेक्टर चार के लोगों ने स्थायी समाधान निकालने और आबादी के अनुसार जलापूर्ति की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जलापूर्ति की मोटर खराब होने के कारण पिछले कई दिन से सेक्टर चार में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कई लोग टैंकरों से काम चला रहे हैं। सेक्टर के निवासियों के अनुसार, यह समस्या विभागीय लापरवाही का नतीजा है। उनकी इस लापरवाही के कारण सोसाइटी के 20 हजार लोग परेशान हैं। करीब 70 साल पुराने बूस्टर पंप से पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की आपूर्ति के लिए मोटर के बैकअप नहीं हैं। जब एक मोटर खराब होती है तो दूसरी से काफी कम पानी आपूर्ति होती है। जब तक एक मोटर की मरम्मत नहीं हो जाती सेक्टर को पूरा पानी नहीं मिलता है।
सेक्टर-चार शहर का सबसे पुराना और सबसे बड़े सेक्टरों में से एक है। पिछले सालों के दौरान चार मंजिला घरों के बनने से पानी की जरूरत भी बढ़ गई है। इससे जिन घरों में पानी स्टोर करने के लिए मोटर नहीं लगाई है, उनकी मुश्किलें और ज्यादा हैं। पिछले सात दिन से इन घरों में पानी बिल्कुल नहीं है। लोगों का कहना है कि पिछले साल जब सेक्टर के टैंक की छत टूट गई थी तब बगैर मलबा साफ किए टैंक की छत की मरम्मत कर दी गई, इस कारण यहां गंदा पानी भी आता है। फिलहाल लोग प्रशासनिक लापरवाही के कारण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
लोगों ने कहा
पिछले सात दिन से हमारे घरों में पानी नहीं आ रहा है। मैंने स्थानीय पंप ऑपरेटर से बात की तो उसने बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए दो मोटरों में से एक खराब है। वहीं, एक मोटर से पूरे सेक्टर के लिए पानी की आपूर्ति संभव नहीं। - बीके शर्मा, निवासी
विज्ञापन
पिछले साल बूस्टिंग पंप को अपग्रेड करने में 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। वाटर टैंक की छत टूटी हुई थी, उसकी मरम्मत तो हुई मगर मोटर नहीं बदली गई। दो पुरानी मोटरों से सबसे बड़े सेक्टर में जलापूर्ति हो रही है। - धर्मसागर, संस्थापक, आरडब्ल्यूए सेक्टर चार-सात