फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 RT-PCR machine starts in gurugram

दो आरटी-पीसीआर मशीनों से शुरू हुई जांच, प्रदेश का इकलौता जिला गुरुग्राम

Sun, 12 Jul 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
2 RT-PCR machine starts in gurugram
गुरुग्राम। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पिछले तीन सप्ताह के दौरान जिले में कोविड-19 की जांच में काफी तेजी आई है। स्थिति यह है कि जिले में अब स्वचालित दो आरटी-पीसीआर मशीनों के जरिए कोविड-19 के नमूनों की जांच की जा रही है, जो प्रदेश के अन्य किसी भी जिले में नहीं है।
विज्ञापन

19 मई तक जिले में प्रतिदिन करीब 500 से भी कम नमूनों की जांच की जा रही थी लेकिन अब प्रतिदिन लगभग 2200 से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है। यही वजह है कि तेजी से कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है और संक्रमितों का सही समय पर उपचार शुरू हो रहा है। अब जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात 83 फीसदी से ज्यादा है, जबकि उपचाराधीन मरीजों में से करीब 80 फीसदी की हालत संतोषजनक है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में लगाई गई दूसरी आरटी-पीसीआर मशीन का शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया था। इसके जरिए अब जिले की शासकीय लैब में प्रतिदिन 500-700 नमूनों की जांच हो सकेगी। आरटी-पीसीआर मशीन युनाइटेड वे कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। सीएमओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि करीब 1.25 करोड़ की लागत वाली आरटी-पीसीआर मशीन अत्याधुनिक है, जिसके जरिए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 की जांच संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed