फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 died due to corona infection, 10 new patients came

कोरोना संक्रमण के चलते 2 मरीजों की मौत, 10 नए मरीज आए

Sat, 26 Jun 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
2 died due to corona infection, 10 new patients came
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही नए मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को सिर्फ 10 नए मरीज आए तो 10 को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, शनिवार को संक्रमण के चलते 2 मरीजों की मौत भी हुई। पिछले एक सप्ताह में जिले में 12 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को 2 मरीजों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 894 पर पहुंच गया है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 180643 पर पहुंच गई है, जिसमें से 179608 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। इस समय जिले के अस्पतालों में सिर्फ 13 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 128 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, जिले में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर महज 141 रह गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच के लिए 4094 नमूने लैब में भेजे गए हैं, जिसमें से 961 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी जबकि 3133 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। इसी के साथ कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 16 लाख 26945 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed