{"_id":"5be96739bdec226998047504","slug":"181542022969-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता रामगोविंद चौधरी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता रामगोविंद चौधरी की हालत नाजुक
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता रामगोविंद चौधरी की हालत नाजुक
गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रामगोविंद चौधरी की हालत सोमवार को भी नाजुक बनी हुई है। हृदय रोग विशेषज्ञ के अलावा अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी उनकी जांच कर रही है जिसमें किडनी व लिवर के विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर रविवार शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
रामगोविंद 2017 से उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के लिए वह मध्यप्रदेश गए थे। वहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। वहां से उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये रविवार शाम मेदांता लाया गया। यहां डॉ. नरेश त्रेहान की अगुवाई में कार्डियोलॉजिस्ट (हृदयरोग विशेषज्ञ), नेफ्रोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट (स्नायु विज्ञानी) व क्रिटिकल केयर टीम उनका इलाज कर रही है। सपा नेता को अस्पताल के हार्ट कमांड में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति पर बराबर निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल सूत्रों की मानें तो यूपी के कई सियासी व दिग्गज नेता यहां उनका हाल जानने पहुंच रहे हैं।