{"_id":"5beac665bdec22697300c152","slug":"171542112869-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 विकेट से जीती महेश अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 विकेट से जीती महेश अकादमी
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश अकादमी 8 विकेट से जीती
गुरुग्राम। द्रोणा पब्लिक स्कूल में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को महेश अकादमी ने डीपीएसजी स्कूल टीम के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
टॉस जीतकर डीपीएसजी की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। पूरी टीम 23 ओवर में महज 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाज अरबाज ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सचिन शर्मा ने चार विकेट जबकि सचिन वर्मा ने तीन विकेट झटके। राजकुमार को दो विकेट मिले। जवाब में खेलने उतरी महेश अकादमी की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से बल्लेबाज करन ने नाबाद 25 रन बनाए। टीम ने आठ विकेट से मुकाबला जीता। कोच शम्मी ने बताया कि गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सचिन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।