फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   15 bank accounts were opened with fake ID

फर्जी आईडी से खुलवा रखे थे 15 बैंक खाते

Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
15 bank accounts were opened with fake ID
गुरुग्राम। बंद बीमा पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर 24.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर में फर्जी आईडी पर 15 बैंक खाते खुलवा रखा है।
विज्ञापन

सेक्टर-54 सन सिटी सोसाइटी निवासी पंकित ने सेक्टर 53 थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। आरोपी ने कॉल कर खुद को कस्टमर रिलेशनशिप केयर डिपार्टमेंट और आशा इंफोटेक कंपनी का कर्मचारी बताया था। पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। सेक्टर 53 थाना पुलिस की एक टीम ने राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद से बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहित को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस उससे एटीएम कार्ड व चेकबुक बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित निजी कंपनी में काम करता है। पहले वह 50 हजार रुपये प्रतिमाह एचडीएफसी में निवेश करता था। पहले लॉकडाउन के बाद से उसकी किस्त टूट गई थी। इससे वह परेशान रहने लगा था। फोन करने वाले ने सभी जानकारी इतनी सही दी थी कि वह उसकी बात में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed