{"_id":"5bec6979bdec226947535e45","slug":"141542220153-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से प्रदूषण से राहत मिली, लेकिन जलभराव होने से परेशानी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से प्रदूषण से राहत मिली, लेकिन जलभराव होने से परेशानी हुई
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम जिले में मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक बारिश होने के कारण प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 254 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार को एक्यूआई में पीएम 2.5 का स्तर 300 प्रति क्यूबिक मीटर से ऊपर था। बारिश हालांकि अपने साथ हमेशा की तरह जलभराव की समस्या लेकर आई।
विज्ञापन
गुरुग्राम में दिवाली के बाद प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया था। उसके बाद तीन दिन तक प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार को एक बार फिर प्रदूषण स्तर बढ़ा। गनीमत रही कि मंगलवार रात एवं बुधवार सुबह की बारिश ने इसे कम कर दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली एवं एनसीआर के सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 300 प्रति क्यूबिक मीटर से काफी अधिक रहा। बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम में अधिक बारिश होने और तेज हवा चलने से इसमें गिरावट आई है।
विज्ञापन
लोगों को बारिश के कारण जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। खासतौर पर पुराना गुरुग्राम की अधिकतर सड़कों के किनारे बरसाती पानी भर गया। इसके अलावा बस अड्डे के बाहर निकलने वाले गेट पर भी पानी जमा हो गया। इस कारण पैदल चलने वालों को दिक्कत हुई।