{"_id":"610d76508ebc3eaab75b8154","slug":"13-active-patients-decreased-in-a-week-gurgaon-news-noi597883899","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में घटे 13 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में घटे 13 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। स्थिति यह है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में सक्रिय मरीजों की सूची में से 13 मरीज घट गए हैं। एक सप्ताह पहले जहां जिले में 92 सक्रिय मरीज थे वहीं अब यह आंकड़ा कम होकर 79 ही रह गया है। इसमें से 12 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को भी जिले में महज 5 नए मरीज आए तो वहीं 8 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, शुक्रवार को भी जिले में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और मरीजों की मौत का आंकड़ा 920 पर ही सीमित है। हालांकि, तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जांच में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है बल्कि जांच की संख्या को बढ़ाया ही जा रहा है।
अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 180933 पर पहुंच गया है। इसमें से 179934 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को जिले में 3801 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए।