{"_id":"688e5b5b2c63a734ba0e7b2f","slug":"1230-lakh-rupees-fine-imposed-on-those-who-illegally-dump-garbage-in-the-city-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63738-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर में अवैध रूप कूड़ा फेंकने वालों पर 12.30 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर में अवैध रूप कूड़ा फेंकने वालों पर 12.30 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर जुलाई में 81 वाहन पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में जहां तहां कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। निगम की ओर से जुलाई में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 81 वाहनों को अवैध रूप से कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया। इन वाहनों पर 12.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या मलबा फेंकने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स नामक विशेष टीमें गठित की हैं। जुलाई में इन टीमों ने सेक्टर-48, सेक्टर-29, सेक्टर-65, घाटा, सेक्टर-18, खांडसा, सेक्टर-9 और अन्य संभावित डंपिंग स्पॉट पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रूप से कचरा या मलबा गिराने वाले 81 वाहनों को पकड़ा गया और उनके चालकों व मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना प्राथमिकता
निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कुछ लोग निजी स्वार्थ या लापरवाही के चलते गंदगी फैलाते हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील है कि वे कचरे को निर्धारित सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट या गार्बेज ट्रॉली में ही डालें। निर्माण एवं तोड़फोड़ से उत्पन्न मलबा (सीएंडडी वेस्ट) को बसई स्थित प्रबंधन प्लांट तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।