फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12.80 crore loan taken from banks in the name of fake company

फर्जी कंपनी के नाम पर बैंकों से लिया 12.80 करोड़ का लोन

Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
12.80 crore loan taken from banks in the name of fake company
गुरुग्राम। फर्जी कंपनी बनाकर एचडीएफसी व एक्सिस बैंक से 12.80 करोड़ रुपये का लोन लेकर गबन करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के हिस्सेदार बनने जा रहे युवक ने शक होने पर मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा से की थी। आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की सघन जांच की, इसके बाद सेक्टर-10 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव चंदू निवासी सुरजीत कुमार ने पुलिस को बताया है कि उनका बीआर वेयर हाउस है। भारती भूषण यादव, राजेश कुमार यादव, भारत की पत्नी नीना यादव व जीनू भी उनके साथ काम करते थे। पिछले दिनों उन्होंने डाबोदा में एक वेयर हाउस बनाने की तैयारी की थी। इसके लिए वह औपचारिकताएं पूरी कर रहे थे। इस दौरान बैंक अधिकारियों के आने पर उन्हें पता चला कि इन चारों ने एक फर्जी कंपनी तैयार की और उसमें स्वयं को डायरेक्टर बताया। कंपनी के दस्तावेज के आधार पर उन्होंने एचडीएफसी व एक्सिस बैंक से 12.80 करोड रुपये का लोन लिया है।
विज्ञापन

चारों आरोपी से बैंक अधिकारियों को कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला। यह तय था कि चारों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर करीब 12.80 करोड़ का लोन लेकर गबन किया है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले को जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा में भेज दिया। जांच के बाद सेक्टर-10 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद अब मामले को आगे की जांच के लिए पुन: आर्थिक अपराध शाखा में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed