फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.07 lakh cheated in the name of earning profit by rating

Gurugram News: रेटिंग करके मुनाफा कमाने के नाम पर 1.07 लाख ठगे

Fri, 05 Sep 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
1.07 lakh cheated in the name of earning profit by rating
गुरुग्राम। रेटिंग करके मुनाफा कमाने के नाम पर एक युवक को झांसे में लेकर जालसाजों ने 1.07 लाख रुपये की ठगी की। एक जालसाज ने व्हाट्सएप पर संपर्क करके रुपये कमाने के बारे में बताया था। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-67 निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और रेटिंग देने के बारे में बताया। इसके बाद रमेश को झांसे में लेकर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। अलग-अलग किस्तों में रमेश कुमार से 1.07 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद भी जालसाजों ने रमेश कुमार से 1.28 लाख रुपये और मांगे गए तो उसने ट्रांसफर करने से मना कर दिया और उसके इसके बाद भी जालसाज रमेश को काॅल व मैसेज करके रुपये भेजने के लिए परेशान करते रहे। पीड़ित रमेश कुमार ने ठगी के बारे में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed