{"_id":"60856d0c8ebc3e591e5b8023","slug":"10-day-online-training-from-today-gurgaon-news-noi578916016","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आज से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आज से होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम (एससीईआरटी) की ओर से सोमवार को 10 दिवसीय डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।। जिसमें विभिन्न जिलों के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत 120 सदस्यों की राज्य रिसोर्स ग्रुप टीम आईसीटी से संबंधित कंटेंट डेवलपमेंट में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करेगी। पहले चरण में सरकारी स्कूलों के 3500 शिक्षकों को डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एससीईआरटी में सिलेबस विशेेषज्ञ मनोज कौशिक ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण ऑनलाइन कक्षाओं की मांग को देखते हुए सभी शिक्षकों को डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट सिखाया जाएगा, ताकि अच्छे से अच्छा स्टडी मैटेरियल तैयार किया जा सके।
एससीईआरटी के उपनिदेशक सुनील बजाज की अध्यक्षता में यह कार्य एजुकेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी बैंक के द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी गुरुग्राम में 20 सदस्यों का एक राज्य रिसोर्स ग्रुप सीआईईटी द्वारा 10 दिनों का प्रशिक्षण प्रोग्राम तैयार किया गया है। राज्य रिसोर्स ग्रुप के यह नए सदस्य, पहले से उपलब्ध 100 सदस्यों की टीम का हिस्सा बनेंगे। मनोज कौशिक ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत 4 चरणों में अध्यापकों की क्षमता निर्माण और डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट के निर्माण का लक्ष्य रखा गया हैै। जिसमें पहले चरण का 10 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सोमवार सेे शुरू होगा। संवाद