{"_id":"57659d2a4f1c1b103211bf90","slug":"gujjars-in-elections-to-the-importance-assigned-to-the-letters-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":" विधानसभा चुनावों में गुर्जरों को अहमियत देने के लिए शाह को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावों में गुर्जरों को अहमियत देने के लिए शाह को सौंपा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने भाजपा मुखिया अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। कहा कि आगामी विधान सभा के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
चुनाव से पहले गुर्जर जाति को विश्वास में लेने की सलाह दी है। पत्र में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में विधान सभा की 60 सीटें हैं। जहां गुर्जर समुदाय के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
इनमें से पिछले विधान सभा में 20 सीटों पर हार-जीत का अंतर 10 हजार वोटों के आसपास था। इन सभी क्षेत्रों में गुर्जर और मुस्लिम गुर्जरों की संख्या ठीकठाक है।
विज्ञापन
पत्र में यह सलाह दी गई है कि अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जरों को महत्व दिया जाए तो पार्टी ज्यादा सीटों पर जीत सकती है। साथ ही गुर्जर जाति के लोगों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़कर उनको विशेष पहचान देने की मांग की गई है।