{"_id":"699afbd891a074ab5c07e764","slug":"guidelines-issued-for-dbc-elections-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125152-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीबीसी के चुनाव के लिए दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीबीसी के चुनाव के लिए दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली
दिल्ली उच्च न्यायालय में जारी दिल्ली बार काउंसिल (डीबीसी) चुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने वकीलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार, महिला वकील और साल 2005 तक नामांकित पुरुष वकील गेट-3 से प्रवेश कर गेट-4 से बाहर निकलेंगे। साल 2006 के बाद नामांकित पुरुष वकील गेट- 7 से प्रवेश करते हुए गेट-5 से बाहर आएंगे। किसी भी महिला वोटर को गेट-7 से प्रवेश नहीं मिलेगा। वोट डालने के लिए बीसीडी का जारी पहचान पत्र लाना जरूरी है। इसके उपलब्ध न होने या कार्ड के एक्सपायर हो जाने पर दिल्ली की किसी बार एसोसिएशन का कार्ड और साथ में कोई सरकारी पहचान पत्र दिखाना होगा। किसी भी तरह का चुनाव प्रचार सामग्री, बैज, पोस्टर या बैनर लाना सख्त मना है। वहीं बूथ पर बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और ई-रिक्शा की सुविधा होगी। शेर शाह सूरी मार्ग पर ट्रैफिक बंद है। पार्किंग नेशनल स्टेडियम और जू पार्किंग में की गई है।