फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gugaon police stations have no toilets for women

बेहद शर्मनाक है महिला पुलिस कर्मियों से जुड़ी यह सच्चाई

Sat, 04 Apr 2015 05:18 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
Gugaon police stations have no toilets for women

अगर आप ये सोचते हैं कि महिलाओं के साथ गांवों में ही बुरा बर्ताव होता है या आप ये मानते हैं कि केवल गांवों में ही महिलाओं के बेहद निजी कामों के लिए जरूरी सुविधाओं की अनदेखी का जाती है तो इस खबर को पढ़ने के बाद आपकी ये धारणा टूट जाएगी।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं देश के सबसे विकसित और तेजी से आधुनिक होते शहर गुड़गांव की। इस शहर में महिला पुलिस बल के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जाता है उसे जान आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन


असल में गुड़गांव में ज्यादातर पुलिस थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए टॉयलेट तक नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गुड़गांव के एक तिहाई से ज्यादा थानों में महिलाओं के लिए जरूरी बेहद मूलभूत सुविधा का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं करती हैं जेंट्स टॉयलेट का इस्तेमाल

Gugaon police stations have no toilets for women

गुड़गांव के इफ्को चौक, उधोग विहार, पटौदी, सिविल लाइंस, राजेंद्र पार्क, भोंडसी, फारुख नगर और बादशाहपुर जैसे थानों में महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं है।

इस बारे में एक महिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि थानों में म‌हिला पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण हम पुरुषों के टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं।

यह जानकारी मांगने वाले आरटीआई कार्यकर्ता ‌हरींदर ढींगरा ने बताया कि महिलाओं की निजता की अनदेखी के कारण उनके खिलाफ अपराधों में भी वृद्घि होती है।

कोर्ट ने कहा था बनवाओ टॉयलेट

Gugaon police stations have no toilets for women

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले साल मई में ही आदेश दिया था कि यह सुविधाएं जरूरी हैं। कोर्ट ने हरियाणा के डीजीपी और गृहमंत्री को महिला कांस्टेबल के लिए टॉयलेट बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा था।

कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को इन सुविधाओं के निर्माण के लिए चार महीने का समय दिया था। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह चौंकाने वाली बात है कि देश के सबसे विकसित शहरों में से एक के 37% थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय जैसी बेहद मूलभूत सुविधा तक का अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed