फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Growing threat from smoking in women

महिलाओं में धूम्रपान से बढ़ रहा खतरा, इन दो खास वजहों के चलते पीती हैं सिगरेट

Sat, 28 May 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
Growing threat from smoking in women
धूम्रपान करती लड़कियां

दिल्ली की सात फीसदी महिलाएं धूम्रपान और तंबाकू के सेवन की वजह से सीने के संक्रमण से पीड़ित हैं। इंडस हेल्थ प्लस की ओर से करीब 25 हजार महिलाओं पर किए गए अध्ययन के बाद यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। 

विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने भी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में 30 प्रतिशत कैंसर के मामले तंबाकू उत्पादों के सेवन से ही होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की करीब नौ फीसदी महिलाओं में मुख, मस्तिष्क और गर्दन के कैंसर का खतरा है।
विज्ञापन


तंबाकू में उपस्थित निकोटीन का हड्डियों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। अध्ययन में देखा गया कि धूम्रपान करने वाली मध्य आयु वर्ग की छह से आठ प्रतिशत महिलाओं में बोन डेंसिटी की समस्या है

विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं में देखी गई ज्यादा समस्या

Growing threat from smoking in women

जबकि 40 से 50 वर्ष की महिलाओं में सांस संबंधी रोगों की समस्या ज्यादा देखी गई है। इंडस हेल्थ के अमोल नायकवाड़ी ने बताया कि 80 फीसदी क्रोनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मामले तंबाकू युक्त धूम्रपान के कारण ही होते हैं।

अध्ययन के मुताबिक युवा लड़कों और लड़कियों के धूम्रपान करने के दो अहम कारण हैं। धूम्रपान करने वालों में से 10 प्रतिशत युवा साथियों के दवाब में और 11 प्रतिशत तनाव के कारण धूम्रपान करते हैं।

दिल्ली के शहरी और अर्ध शहरी इलाके में रह रहे मध्य आयु वर्ग के लोगों में ब्रॉन्काइटिस एवं सीने में जकड़न की समस्या आम बात है। सात से 10 फीसदी लोगों में फेफड़े की आयु में 10 वर्ष की गिरावट का जोखिम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed