फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Growing Star Sports Club beat Conscient Football 3-1

Delhi NCR News: ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब ने कॉन्शियंट फुटबॉल को 3-1 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
डीएसए ए डिवीजन लीग 2025-26 (सुपर-6) में ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉन्शियंट फुटबॉल को 3-1 से हराया। मुकाबला ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब ने पहले हाफ में दो गोल दागकर मैच पर पकड़ मजबूत की। दूसरे हाफ में टीम ने एक और गोल कर बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। कॉन्शियंट फुटबॉल की ओर से दूसरे हाफ में एक गोल किया गया, लेकिन टीम वापसी नहीं कर सकी। ग्रोइंग स्टार के लिए विपुल सिंह ने 40वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद टीम ने लगातार दबाव बनाए रखा और मुकाबले पर नियंत्रण कायम रखा। दूसरी ओर कॉन्शियंट फुटबॉल की तरफ से मोहम्मद समीर ने पेनल्टी के जरिए गोल कर टीम का खाता खोला। पूरे मैच में ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब का प्रदर्शन संतुलित और प्रभावशाली रहा। टीम की मजबूत डिफेंस और तेज आक्रमण ने दर्शकों को प्रभावित किया। इस जीत के साथ ग्रोइंग स्टार ने सुपर-6 चरण में अपनी स्थिति और मजबूत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed