फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Group sexual harassment with 14 year old girl

Delhi: 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त ने अपने तीन साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम

Tue, 14 Mar 2023 09:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Mar 2023 09:54 PM IST
सार

किशोरी अपने परिवार के साथ बवाना जेजे कालोनी में रहती है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उसके परिवार वालों ने 12 मार्च को पुलिस से बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की।

विज्ञापन
Group sexual harassment with 14 year old girl
दुष्कर्म मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला उसका नाबालिग दोस्त बहला फुसलाकर उसे इलाके में स्थित एक खंडहर में ले गया। यहां आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। सभी नाबालिग हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


किशोरी अपने परिवार के साथ बवाना जेजे कालोनी में रहती है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उसके परिवार वालों ने 12 मार्च को पुलिस से बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस पीड़िता की काउंसलिंग करवाई और मेडिकल करवाया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से उसकी दोस्ती है। नौ मार्च को वह अपने दोस्त से मिली थी। उसका दोस्त उसे लेकर इलाके में एक खंडहर में ले गया। जहां उसके तीन और दोस्त आ गए। सभी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने अपनी एक सहेली को घटना के बारे में बताया। उसने उसकी मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed