फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   groom in delhi completes his marriage ceremonies even after he was injured from bullet in baraat

घुड़चढ़ी के वक्त लगी कंधे पर गोली, फिर भी साहसी दूल्हे ने लिए सात फेरेे

Wed, 21 Nov 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
groom in delhi completes his marriage ceremonies even after he was injured from bullet in baraat
गोली लगने के बावजूद दूल्हे ने फेरे लिए - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के दक्षिण जिले के आंबेडकर नगर इलाके में सोमवार रात को गोली लगने के बावजूद दूल्हे ने फेरे लिए। गोली दूल्हे के कंधे पर लगी थी। दूसरी तरफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार शाम तक दूल्हे को गोली मारने वालों का सुराग नहीं लगा था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खानपुर जेजे कॉलोनी तिगड़ी निवासी बादल (25) की बारात सोमवार रात को आंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में गई थी। चढ़ाई के दौरान दूल्हा बादल बग्गी में बैठा हुआ था।
विज्ञापन


चढ़ाई के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवकों का बारातियों से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद बादल बग्गी से उतर गया। उसने अपने जीजा कुलदीप को बताया कि उसके कंधे पर गोली लगी है और खून निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा कुलदीप ने अन्य बारातियों के साथ वहां से गुजर रहे एक शख्स की बाइक छीनी और बादल को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बाइक सवार ने 100 नंबर पर बाइक छीनने की कॉल कर दी। पुलिस को बादल को गोली मारने की सूचना रात पौने ग्यारह बजे मिली।

अस्पताल में पता लगा कि बादल के कंधे की हड्डी में गोली फंसी हुई है, लेकिन बादल ने डॉक्टरों से दुल्हन के साथ फेरे लेने की इच्छा जताई। इस पर डॉक्टरों ने उसे अनुमति दे दी। बादल ने तड़के चार बजे मंडप में पहुंचकर फेरे लिए। इसके बाद बादल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ।

मौके पर मिली लावारिस बाइक
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से पुलिस को एक लावारिस बाइक मिली है। दूल्हे को गोली कैसे लगी, ये जांच का विषय है। हो सकता है कि चढ़ाई के दौरान जो झगड़ा हुआ था, उसमें बाहरी युवकों ने गोली चला दी और बग्गी में बैठे दूल्हे को लग गई। ये भी हो सकता है कि किसी ने दूल्हे को जानबूझकर गोली मारी हो। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed