फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater noida woman principal change condition of school by her money and hard work

ग्रेटर नोएडाः महिला प्रधानाध्यापिका ने खुद बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, लगा दी 4 साल की अपनी कमाई

Tue, 20 Oct 2020 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2020 01:12 PM IST
सार

- खाजपुर गांव में प्रधानाध्यापिका ने स्कूल को स्वच्छ, हरा-भरा और खूबसूरत बनाया 
- 2017 में 18 बच्चे पढ़ते थे, 250 हुई संख्या, मॉडर्न लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास भी

विज्ञापन
Greater noida woman principal change condition of school by her money and hard work
जेवर का सरकारी स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर के खाजपुर गांव के सरकारी स्कूल की महिला प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने खुद की मेहनत और कमाई से यहां की तस्वीर बदल दी। स्कूल को स्वच्छ बनाने के साथ ही हरा भरा और खूबसूरत बना दिया। इसका असर यह हुआ कि 2017 में 18 बच्चे यहां पढ़ते थे जो कि अब 250 तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


नीलम शर्मा ने बताया कि स्कूल में बतौर सहायक अध्यापक उनकी नियुक्ति 2013 में हुई थी। उस समय स्कूल में बच्चों के साथ बैठने में डर लगता था। एक कमरे में गांव के लोगों का भूसा भरा रहता था, तो दूसरे में जिम था।
विज्ञापन


बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं था। वहीं, एक कमरे में बिल्डिंग मैटेरियल का सामान भरा होने से स्कूल कम मार्केट ज्यादा दिखता था। 2017 में जब वह प्रधानाध्यापक बनीं तो स्कूल की तस्वीर बदलने की ठानी, जिसमें ग्राम प्रधान देवेंद्र चौधरी और उनके पति ने पूरा सहयोग किया। पेड़-पौधों से लेकर साफ-सफाई पर ध्यान दिया। चित्रकारी से दीवारें सजा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ग्राम प्रधान की मदद से सभी कमरों को खाली कराया। उसके बाद स्कूल के बीचोबीच मिट्टी भरवा कर पार्क तैयार किया। फूल और घास लगाए। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास तैयार कराया। चार्ट, नक्शे और पेंटिंग लगाकर शानदार लुक दिया।


मॉडर्न लाइब्रेरी तैयार की है, जिसमें अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, गणित के अलावा अन्य तैयारियों की किताबों का लाभ उठा सकते हैं। इसका उद्घाटन 2019 में जिलाधिकारी ने किया था। यहां 2000 किताबें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed