{"_id":"5f8e91ac8ebc3e9b813494fd","slug":"greater-noida-woman-principal-change-condition-of-school-by-her-money-and-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः महिला प्रधानाध्यापिका ने खुद बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, लगा दी 4 साल की अपनी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः महिला प्रधानाध्यापिका ने खुद बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, लगा दी 4 साल की अपनी कमाई
Tue, 20 Oct 2020 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:12 PM IST
सार
- खाजपुर गांव में प्रधानाध्यापिका ने स्कूल को स्वच्छ, हरा-भरा और खूबसूरत बनाया
- 2017 में 18 बच्चे पढ़ते थे, 250 हुई संख्या, मॉडर्न लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास भी
विज्ञापन
जेवर का सरकारी स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर के खाजपुर गांव के सरकारी स्कूल की महिला प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने खुद की मेहनत और कमाई से यहां की तस्वीर बदल दी। स्कूल को स्वच्छ बनाने के साथ ही हरा भरा और खूबसूरत बना दिया। इसका असर यह हुआ कि 2017 में 18 बच्चे यहां पढ़ते थे जो कि अब 250 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
नीलम शर्मा ने बताया कि स्कूल में बतौर सहायक अध्यापक उनकी नियुक्ति 2013 में हुई थी। उस समय स्कूल में बच्चों के साथ बैठने में डर लगता था। एक कमरे में गांव के लोगों का भूसा भरा रहता था, तो दूसरे में जिम था।
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं था। वहीं, एक कमरे में बिल्डिंग मैटेरियल का सामान भरा होने से स्कूल कम मार्केट ज्यादा दिखता था। 2017 में जब वह प्रधानाध्यापक बनीं तो स्कूल की तस्वीर बदलने की ठानी, जिसमें ग्राम प्रधान देवेंद्र चौधरी और उनके पति ने पूरा सहयोग किया। पेड़-पौधों से लेकर साफ-सफाई पर ध्यान दिया। चित्रकारी से दीवारें सजा दी गईं।
विज्ञापन
पहले ग्राम प्रधान की मदद से सभी कमरों को खाली कराया। उसके बाद स्कूल के बीचोबीच मिट्टी भरवा कर पार्क तैयार किया। फूल और घास लगाए। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास तैयार कराया। चार्ट, नक्शे और पेंटिंग लगाकर शानदार लुक दिया।
मॉडर्न लाइब्रेरी तैयार की है, जिसमें अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, गणित के अलावा अन्य तैयारियों की किताबों का लाभ उठा सकते हैं। इसका उद्घाटन 2019 में जिलाधिकारी ने किया था। यहां 2000 किताबें हैं।