फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater noida woman brutally murdered by thrashing her head body found in flat all update

ग्रेटर नोएडाः सिर कुचलकर महिला की निर्मम हत्या, बंद फ्लैट में मिला शव

Fri, 06 Mar 2020 09:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Mar 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Greater noida woman brutally murdered by thrashing her head body found in flat all update
मृत महिला की फाइल फोटो और जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में बृहस्पतिवार को एक महिला की हत्या कर दी गई। शव उसके फ्लैट से लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने लूट से इनकार किया है। महिला का पति बाहर रहता है और बेटा गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी करता है।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर के अनुसार, सोसाइटी के एक बंद फ्लैट में महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर जांच की तो महिला की पहचान नीरजा (49) के रूप में हुई।
विज्ञापन


महिला बेटे के साथ फ्लैट में रहती थी। दोपहर 2 बजे बेटे ने मां को मोबाइल पर कॉल की थी जो रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में बेटा जल्दी घर लौट आया। दरवाजा बंद होने से उसने पड़ोसियों की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग कर गेट तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में नीरजा का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर फ्लैट का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लूट या दुष्कर्म आदि के लिए वारदात नहीं की गई है।

वारदात में कोई करीबी शामिल है। डीसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed