फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Sharp shooter Sandeep of Sundar Bhati gang arrested amid heavy protest

Greater Noida : भारी विरोध के बीच सुंदर भाटी गिरोह का शार्प शूटर संदीप गिरफ्तार, एसटीएफ की गाड़ी पर पथराव

Sat, 13 Jul 2024 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 07:20 AM IST
सार

संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और उत्तर प्रदेश पुलिस को ग्रामीणों की फायरिंग और पथराव का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Greater Noida: Sharp shooter Sandeep of Sundar Bhati gang arrested amid heavy protest
एसटीएफ की घेराबंदी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर दनकौर के गांव जुनेदपुर की मढैया निवासी संदीप नगर को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच गिरफ्तार कर लिया। संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और उत्तर प्रदेश पुलिस को ग्रामीणों की फायरिंग और पथराव का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे लोगों ने पथराव कर एसटीएफ की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने संदीप नागर को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास की खेतों में छुपकर अपने आप को सुरक्षित किया। संदीप पर 30 से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, वसूली, अपहरण आदि के मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक संदीप नागर  व उसके पुत्र पुनीत उर्फ आशू उर्फ आशीष के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने के आरोप में वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पिता पुत्र दोनों तभी से फरार चल रहे थे। न्यायालय ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ-साथ धारा -82 की कार्रवाई के निर्देश दिए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब भी संदीप को गिरफ्तार करने जाती तब- तब उसको ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ता था। इस बार संदीप की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी  एसटीएफ की स्थानीय इकाई को सौंप गई।  एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात थाना ईकोटेक -1 और आसपास के अन्य थानों का पुलिस बल लेकर गांव में संदीप के ठिकाने पर दबिश दी।  इसकी भनक जब संदीप के समर्थक ग्रामीणों को हुई तो वह पुलिस पार्टी पर हमलावर हो गए। ग्रामीणों ने एसटीएफ की गाड़ी पर पथराव कर दिया और आसपास के घरों से एसटीएफ के साथ-साथ पुलिस बल पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। 

 इसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। अन्य थानों की पुलिस बल को भी सूचना दी गई । जिसके बाद पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया। भारी विरोध के बीच आखिरकार संदीप नागर को गिरफ्तार कर लिया गया।  देर रात तक पुलिस ने गांव को घेर रखा है । पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन लोगों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया है। इसके साथ-साथ संदीप नगर के समर्थकों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। देर रात तक पुलिस में गांव की घेराबंदी कर रखी थी। एडीपीसी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि संदीप नगर लंबे समय से वांछित चल रहा था।  भारी विरोध के बीच उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पुलिस की बड़ी सफलता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही रह चुका है संदीप
संदीप नागर पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था। अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया था। वह कुख्यात माफिया सरगना सुंदर भाटी गैंग का शार्प शूटर है। संदीप नागर पर दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं और वह दनकौर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।


संदीप की गिरफ्तारी से पहले की थी गांव खाली करने की कवायद 
दनकौर के गांव जुनेदपुर की मढैया में सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर संदीप नागर को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने गांव को खाली करने की कवायद करनी शुरू कर दी थी।  इससे ग्रामीणों को यह आशंका हो चली थी लिस गांव में कुछ असहज कर देने वाला  काम करने जा रही है। 

धीरे-धीरे गांव के आसपास पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ने लगी । गांव वालों को यह भनक लग गई कि पुलिस किसी को उठाने आई है। इस दौरान गांव से महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, लेकिन संदीप नागर के ठिकाने के आसपास पुलिस की पैनी निगाह रही।  कुछ ग्रामीणों को भनक लग गई की पुलिस संदीप को गिरफ्तार करने आई है। इसकी भनक लगते ही संदीप के समर्थक सक्रिय हो गए और उन्होंने जवाबी हमले की तैयारी कर ली। शुक्रवार की देर रात तक पुलिस ने करीब करीब गांव को खाली कर लिया था। रात तक गांव की घेराबंदी जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed