{"_id":"623343b0f063c908f01ae6b1","slug":"greater-noida-passengers-faced-difficulties-to-reach-home-in-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: होली में घर पहुंचने के लिए मुसाफिरों ने झेलीं मुसीबतें, दिनभर रोडवेज बसों के लिए लगानी पड़ी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: होली में घर पहुंचने के लिए मुसाफिरों ने झेलीं मुसीबतें, दिनभर रोडवेज बसों के लिए लगानी पड़ी दौड़
Thu, 17 Mar 2022 07:52 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:52 PM IST
सार
होली के चलते ग्रेटर नोएडा से बड़ी संख्या में त्योहार मनाने अपने-अपने घर जा रहे है। गुरुवार को भी लोगों के जाने का तांता लगा रहा। परी चौक पर सवेरे चार बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। लेकिन बसों का टोटा होने से लोगों को मुश्किलें हुई। ऐसे में बसों का काफी देर तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। धूप के बीच बच्चों व महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
होली पर रोडवेज बसों की रही मारामारी
- फोटो : अमर उजाला(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में होली पर घर जाने वाले लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को परी चौक पर बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। यहां रोडवेज बसों का काफी टोटा रहा। मजबूरी में काफी यात्रियों को टैंकर और ट्रक पर लटकर जाना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ी। कतार में लगने और धक्का-मुक्की के बाद बस मिली।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से बड़ी संख्या में लोग होली का त्योहार मनाने अपने-अपने घरों की ओर जा रहे है। पिछले दो दिन से बड़ी संख्या में लोग रवाना हो चुके है। गुरुवार को भी शहर के लोगों के जाने का तांता लगा रहा। परी चौक पर सवेरे चार बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। जो देर शाम तक बरकरार रही। दिनभर बड़ी संख्या में लोग बस पकड़ने परी चौक पर पहुंचे, लेकिन वहां उनको बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
यात्रियों को 30 मिनट से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक आगरा, बुलदंशहर, अलीगढ़ आदि की ओर जाने वालों की भीड़ रही। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों के सब्र का धूप ने भी कड़ा इम्तहान लिया। इससे इंतजार करना मुश्किल हो गया। यात्रियों का कहना था कि निजी बस चालक किराया अधिक वसूल रहे है। ऐसे में उन्हें मजबूरन रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा। बच्चों के साथ पहुंची महिलाएं भी परेशान रही। उनको बस में बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ के बीच कतार में लगकर धक्का-मुक्की के बीच बस में सवार हो सकीं।
विज्ञापन
उधर काफी यात्रियों ने घंटों इंतजार के बाद टैंकर और ट्रक में लटकर जाना जरुरी समझा। इस दौरान हादसा होने का भी खतरा बना हुआ था। वहीं यात्रियों की परेशानी का कारण रोडवेज बसों की कमी रही। काफी देर में रोडवेज बसें पहुंच रही थी। बसों की कमी के कारण यात्री परेशान होते रहे।
जेवर: घर जाने के लिए निकले लोग, यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर लगीं कतारें
जेवर टोल प्लाजा पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला(फाइल फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर। होली के त्योहार मनाने अपने घर निकले लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर परेशानी का सामना करना पड़ा। जेवर टोल पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। सुबह आठ बजे से ही वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। लंबी लाइन के कारण लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि टोल प्रबंधन का कहना है कि वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लाइन लग गई थी, लेकिन जाम नहीं लगा था। सभी फास्टैग लाइन काम कर रही थी।
होली के त्योहार पर चार दिन का अवकाश है। जिस कारण एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गांव व शहर जा रहे है। इसका असर गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर देखने को मिला। सुबह आठ बजे से जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर दोपहर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस कारण यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अपनी मंजिल पर जा रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्पीड में टोल पर पहुंचने बने जाम के हालात
टोल कर्मचारियों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा है। जीरो पॉइंट से जेवर टोल तक वाहन चालक 100 की गति से पहुंचते हैं। फास्टैग प्रत्येक गाड़ी को कम से कम 5 से 10 सेकेंड रोकने के बाद ही निकालता है। इस कारण टोल पर धीरे-धीरे वाहनों की लाइन बढ़ती चली जाती है। वहीं टोल मैनेजर जेके शर्मा ने बताया कि जेवर टोल प्लाजा पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ी। इस कारण लाइन लग गई थी, लेकिन जाम नहीं लगा था। सभी 12 लाइनों में फास्टैग ने लगातार काम किया।