फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida : Five arrested including cold storage owner in beef smuggling, 185 tonnes of meat destroyed

Greater Noida: गोमांस तस्करी में कोल्ड स्टोरेज मालिक समेत पांच गिरफ्तार, 185 टन मांस कराया नष्ट; आरोपी जेल में

Mon, 18 Nov 2024 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 06:22 AM IST
सार

कोल्ड स्टोरेज को सील कर कंटेनर में मिले 185 टन गोमांस को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Greater Noida : Five arrested including cold storage owner in beef smuggling, 185 tonnes of meat destroyed
आरोपी जेल में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक कंटेनर और कोल्ड स्टोरेज से गोमांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने रविवार को मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कोल्ड स्टोरेज को सील कर कंटेनर में मिले 185 टन गोमांस को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


नौ नवंबर को लुहारली टोल पर पश्चिम बंगाल से आ रहे ट्रक को गोरक्षकों ने रोककर उसमें गोमांस होने की सूचना दी थी। पुलिस ने ट्रक को सील कर मांस का नमूना जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा। यह मांस बिसाहड़ा रोड दादरी स्थित एसपीजे कोल्ड स्टोरेज से ले जाया रहा था। इसके बाद गोरक्षकों ने  वहां पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज में रखे मांस के नमूने भी जांच के लिए मथुरा भेजा। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि वे गोमांस थे। इसके बाद, पुलिस ने 185 टन मांस को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक पूरन जोशी, मीट निर्यात निदेशक खुर्शिदुन नबी, प्रबंधक अक्षय सक्सेना, ट्रक चालक शिवशंकर व परिचालक सचिन को गिरफ्तार किया है। इन्हें सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed