फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida authority to start using robots for Manhole cleaning from August 15th

ग्रेटर नोएडा: 15 अगस्त से मैनहोल की सफाई के लिए उतरेगा रोबोट, कर्मचारियों को नहीं होगी परेशानी

Mon, 27 Jul 2020 01:29 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Jul 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida authority to start using robots for Manhole cleaning from August 15th
ग्रेनो प्राधिकरण खरीद रहा रोबोट - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में 15 अगस्त से सीवर लाइन जाम होने पर सफाई कर्मचारियों को मैनहोल में जाकर सफाई नहीं करनी पड़ेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही 40 लाख रुपये खर्च कर रोबोट मंगवा रहा है। इससे ही सीवर की सफाई होगी।

विज्ञापन


आबादी बढ़ने के साथ ही अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी सीवर से जुड़ी समस्या सामने आने लगी है। अभी परंपरागत तरीके से मैनहोल की सफाई होती है। सफाई कर्मचारी मैनहोल में जाकर सीवर साफ करते हैं। 
विज्ञापन


जहरीली गैस से मौत होने की आशंका बनी रहती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोबोट खरीदने की योजना छह माह पहले बनाई थी। रोबोट खरीदने के लिए कंपनी का चयन हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त तक रोबोट प्राधिकरण के पास आ जाएगा। इसके बाद सफाई शुरू होगी। अगर इससे काम बेहतर हुआ तो प्राधिकरण एक-दो रोबोट और खरीदेगा। इससे पहले केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में नगर निकाय में रोबोट से सीवर की सफाई होती रही है।

रोबोट को चलाने के लिए एक कर्मचारी की जरूरत पड़ेगी। अपने कई कैमरों के साथ 360 डिग्री गतिशीलता के साथ एक रोबोट कचरे को एकत्र करने के लिए एक बाल्टी भी साथ में रखता है। 


प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि एक रोबोट 30 मिनट में तीन श्रमिकों के तीन घंटे के बराबर काम कर सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि रोबोट से सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी। रोबोट जल्द आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed