{"_id":"5d774c0c8ebc3e015f5660ea","slug":"greater-noida-accident-on-yamuna-expressway-bullet-fall-from-height-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे पर ऊंचाई से गिरी बुलेट, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे पर ऊंचाई से गिरी बुलेट, दो लोगों की मौत
Tue, 10 Sep 2019 11:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident on yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट की रोटरी पर रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। नए पेन की मार्केटिंग के लिए बुलेट बाइक पर मंगलवार सुबह आगरा से नोएडा आ रहे फ्लेयर कंपनी के एरिया सीनियर मैनेजर (एएसएम) पल्लव गौड़ और एरिया एग्जीक्यूटिव गौरव चौहान की 30 फुट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। रोटरी पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर एक्सप्रेसवे पर गिर गई और दोनों नीचे आ गिरे। सिर्फ पल्लव गौड़ ने ही हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से साईं सदन, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-8 सिकंदरा आगरा निवासी पल्लव गौड़ और रामनगर कॉलोनी आईटीआई रोड अलीगढ़ के गौरव चौहान पेन बनाने वाली फ्लेयर कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार तड़के दोनों कंपनी के नए पेन की नोएडा में मार्केटिंग के लिए बुलेट पर सवार होकर आगरा से नोएडा आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार बाइक जीरो प्वाइंट पर साइड में लगी रेलिंग से टकरा गई। पल्लव और गौरव बाइक से उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई बाइक
जिस बाइक से हादसा हुआ वह मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। बाइक को पुलिसकर्मियों ने नॉलेज पार्क थाने मे लाकर खड़ा करा दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक रेलिंग से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे पर ही गिरी थी और दोनों युवक झटका लगने से उछलकर रेलिंग के ऊपर से नीचे जा गिरे। इससे दोनों की मौत हो गई।
शादी के साढ़े चार साल बाद हुई बेटी
हादसे की खबर सुनकर गौरव के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। गौरव की पत्नी के भाई ने बताया कि बहन का विवाह पांच साल पहले हुआ था। छह माह पहले ही बेटी हुई थी। उन्होंने इस हादसे की जानकारी काफी देर तक बहन को नहीं दी थी।