फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grap bypassed in the capital, cloud of dust on hotspot

Delhi : राजधानी में ग्रैप दरकिनार... हॉटस्पॉट पर धूल का गुबार, खुले आम उड़ रही हैं नियमों की धज्जियां

Thu, 17 Oct 2024 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 06:43 AM IST
सार

ऐसे में तमाम एजेंसियां प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए तमाम दावे कर रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नियम लागू होते नहीं दिख रहे हैं। आलम यह है कि प्रदूषण के हॉटस्पॉट में ही ग्रैप के नियमों की अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन
Grap bypassed in the capital, cloud of dust on hotspot
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण को देख कर GRAP-1 लागू किया गया, जानें किन चीजों पर प्रतिबंध? - फोटो : Self

विस्तार

राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने के साथ ही ग्रैप का पहला चरण लागू हो गया है। ऐसे में तमाम एजेंसियां प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए तमाम दावे कर रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नियम लागू होते नहीं दिख रहे हैं। आलम यह है कि प्रदूषण के हॉटस्पॉट में ही ग्रैप के नियमों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थलों के बाहर न तो कोई एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल हो रहा है और न ही धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में सड़कें धूल-मिट्टी से पटी हैं। इससे लोगों को मजबूरन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला संवाददाता आशीष सिंह ने बुधवार को पड़ताल की तो नियमों को धज्जियां उड़ती दिखीं। पेश है रिपोर्ट...

विज्ञापन


खुले में पड़ी मिट्टी
द्वारका सेक्टर-दो की मुख्य रेड लाइट के पास खुले में निर्माण सामग्री फैली हुई है। साथ ही, सड़कों के दोनों ओर मिट्टी के बड़े-बड़े टीले बन गए हैं। इन्हें न तो ढका गया है और न ही इसे हटाया जा रहा है। हवा चलते ही धूल उड़ने लगती है। लोगों को धूल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास जर्जर सड़क होने से यहां दिनभर धूल उड़ती रहती है। निवासी एनडी सिंह ने बताया कि पूरी सड़कें जर्जर है। यहां से जाना किसी मुसीबत से कम नहीं है। सरकार प्रदूषण को रोकने के दावे कर रही है, लेकिन कुछ होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


निर्माण सामग्री से जिंदगी दूभर
आरके पुरम हॉटस्पॉट  के अंतर्गत आने वाले सरोजिनी नगर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया मार्ग में खुले में निर्माण सामग्री चढ़ाई व उतारी जाती है। साथ ही, खुदाई के बाद मिट्टी खुले में रखी जाती है। इससे पैदल राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। दोपहिया चालकों को भी उड़ती धूल का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही यहां से कोई वाहन गुजरता है, धूल का गुबार उड़ने लगता है। बाजार में आने वाले लोगों को भी इससे परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि यहां किसी तरह के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब कुछ किलोमीटर दूरी पर प्रधानमंत्री आवास है। चाणक्यपुरी इलाके के आसपास कई देशों के दूतावास भी हैं। निवासी सुजीत गुप्ता ने बताया कि जब से यहां निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से धूल ही धूल है। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों का जाम, बढ़ा रहा प्रदूषण
आनंद विहार बस अड्डे के पास यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। मिनटों का सफर घंटों में तय होता है।  शाम के समय यह स्थिति और बिगड़ जाती है। वाहनों के धुएं व धूल के गुबार से लोगों को कुछ मीटर की दूरी भी नहीं नजर आती है। राहगीर रोहित सक्सेना ने बताया कि वे रोजाना इसी रास्ते से काम के लिए आते-जाते हैं। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को होती है। धुएं से सांस लेने में तकलीफ होती है तो मिट्टी आंखों में चली जाती है। कोई भी इससे निजात दिलाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed