फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gram Panchayat Officer exam fraud.

ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा में ‘गोलमाल’

Wed, 24 Feb 2016 01:11 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Officer exam fraud.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) लखनऊ द्वारा 21 फरवरी को आयोजित कराई गई ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। मामला परीक्षा के टाइम को लेकर है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि रोल नंबर पर जहां परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर साढे़ 12 अंकित था, वहीं प्रश्नपत्र पर 11 से 1 बजे तक अंकित था। इससे गफलत की स्थिति बनी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस गफलत के चलते किसी सेंटर पर परीक्षा डेढ़ घंटे में समाप्त करा दी गई, जबकि कुछ पर अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया गया।

अभ्यर्थी नीरज कुमार सिंह ने परीक्षा में इस इस गड़बड़झाले के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दाखिल करने की बात कही है।

गाजियाबाद स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ लॉ में बीटीसी फैकल्टी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि वह खुद और उनकेही कॉलेज के कुछ अन्य साथी लेक्चरर इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका सेंटर आगरा के ताज नगरी फेस-1 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में था। जबकि उनके साथी विकास शर्मा का सेंटर सहारनपुर के प्रद्युमभननगर स्थित जेवी जैन कॉले में था।

इन दोनों ही सेंटर पर परीक्षा के लिए अभ्यथियों को मात्र डेढ़ घंटे का समय दिया गया। परीक्षकों का कहना था कि प्रश्नपत्र पर अंकित 2 घंटे का समय गलत है।

इसी के चलते रोल नंबर पर अंकित डेढ़ घंटे के हिसाब से ही परीक्षा कराई जाएगी। नीरज ने बताया कि उनकी एक अन्य साथी सीमा कौशिक का सेंटर भी किसी अन्य जिले में था, उनके सेंटर पर भी अभ्यर्थियों से डेढ़ घंटे बाद ही ओएमआर शीट ले ली गई।

गाजियाबाद आकर उन्हें पता चला है कि यहां इस परीक्षा के लिए पूरे दो घंटे का समय अभ्यर्थियों को दिया गया। अनिल सिंह का कहना है कि अब उन्होंने और उनके साथी अब इस मामले में हाईकोर्ट में रिट दाखिल करेंगे। इसके लिए कानून विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है।


बता दें कि ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा यूपी के कई जिलों में रविवार को एक साथ आयोजित कराई गई थी। गाजियाबाद में इस परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed