{"_id":"62237eb3cc1008081a2bbe7f","slug":"government-school-children-prepared-security-cover-to-protect-shops-in-business-blasters-expo-alarm-will-sound-as-soon-as-shutter-is-tampered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस ब्लास्टर्स एक्सपो: सरकारी स्कूल के बच्चों ने दुकानों की सुरक्षा के लिए तैयार किया सुरक्षा कवच, शटर से छेड़छाड़ करते ही बजेगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस ब्लास्टर्स एक्सपो: सरकारी स्कूल के बच्चों ने दुकानों की सुरक्षा के लिए तैयार किया सुरक्षा कवच, शटर से छेड़छाड़ करते ही बजेगा अलार्म
Sat, 05 Mar 2022 08:46 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:46 PM IST
सार
इस डिवाइस की कीमत 4 हजार से 4,500 रुपये है। इसकेसाथ ही छह माह की गारंटी भी दी जा रही है। टीम के अन्य सदस्य छात्र शाहिद अफरीदी ने बताया कि इस डिवाइस में एक रॉड और एक फोन लगाया गया है।
विज्ञापन
बच्चों ने तैयार किया सुरक्षा कवच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में दर्ज होने वाले अपराधों में करीब 70 फीसदी की हिस्सेदारी किसी न किसी तरह चोरी के मामलों की होती है। अब चोरी की वारदातों में कमी लाने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढने वाले होनहार बच्चों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जिससे चोरी होने के समय तुरंत उसके मालिक व आसपास के लोगों को वारदात का पता चल जाएगा। ऐसे में न सिर्फ चोरी होने से बच जाएगी, बल्कि आरोपियों के मौके पर ही पकड़े जाने की संभावना भी रहेगी। यह डिवाइस अब तक दिल्ली में 26 दुकानों में लगाया जा चुका है। अब बच्चे घरों, तिजोरी की सुरक्षा के लिए यंत्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर स्थित गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा के बच्चों ने बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम के तहत एक डिजिटल सुरक्षा डिवाइस तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट के टीम लीडर अब्दुल रहमान ने बताया कि इस डिवाइस को दुकान के शटर पर लगाया जा सकता है। यदि कोई शटर से छेड़छाड़ करता है तो यह डिवाइस सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद 110 डेसिमल की गति से तेज अलार्म बजेगा। जिससे आसपास के लोगों व दुकान के मालिक को पता चल जाएगा। इसके साथ ही पहले एक नंबर पर कॉल जाएगी, यदि वह नंबर नहीं उठाया जाता तो दूसरे नंबर पर कॉल जाएगी।
विज्ञापन
जिसके बाद मालिक को चोर के दुकान में होने का पता चल जाएगा। इस डिवाइस की कीमत 4 हजार से 4,500 रुपये है। इसकेसाथ ही छह माह की गारंटी भी दी जा रही है। टीम के अन्य सदस्य छात्र शाहिद अफरीदी ने बताया कि इस डिवाइस में एक रॉड और एक फोन लगाया गया है। जिसके माध्यम से यह काम करता है। अब इसे एप के माध्यम से भी नियंत्रित करने की तैयारी की जा रही है। जिससे कि अंदर लगे फोन के खराब होने पर दिक्कत ना हो। अब तक यह डिवाइस 26 दुकान पर लग चुका है। अब छह सदस्यीय यह टीम घरों और लॉकर की सुरक्षा के लिए डिवाइस तैयार करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन