फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government is preparing to make Delhi Zoo like Vantara

'वनतारा' जैसा होगा दिल्ली का चिड़ियाघर: जानवरों को मिलेगी जंगल जैसी आजादी, वर्ल्ड क्लास सुविधा... ये है प्लान

Wed, 11 Jun 2025 07:13 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

सरकार दिल्ली के चिड़ियाघर को आधुनिक और वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी कर रही है। इसे जामनगर स्थित वनतारा की तर्ज पर नए रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Government is preparing to make Delhi Zoo like Vantara
दिल्ली का चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ियाघर को जल्द निजी हाथों में सौंपा जा सकता है। गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा की तर्ज पर इसे नए रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन

चिड़ियाघर में मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के बीच इसे लेकर बैठकें चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, देश की एक नामी कंपनी इसे अपने हाथों में ले सकती है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां वन्यजीवों को आधुनिक तरीके से रखा जाएगा। साथ ही, विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू कर होगा बेजुबानों का इलाज
इसमें एयर कंडीशंड मेडिकल यूनिट्स और मॉडर्न रिहैब केंद्र और जानवरों को जंगल जैसी आजादी दी जाएगी। खास बात ये है कि लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके बेजुबानों का रेस्क्यू कर इलाज भी किया जाएगा। 

विज्ञापन

प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञों से चिड़ियाघर का डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। सबसे पहले वन्यजीवों को जंगल के समान ही वातावरण देना, उनकी देखभाल करना, पर्यटकों को आकर्षित करना जैसी अनेक चीजों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

क्या है वनतारा
वनतारा एक वन्यजीव संरक्षण परियोजना है, जिसकी स्थापना अनंत अंबानी ने की है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से समर्थित है। गुजरात में जामनगर रिफाइनरी कांप्लेक्स के भीतर स्थित वनतारा 3000 एकड़ में फैला है। यह घायल, संकटग्रस्त और लुप्तप्राय जीवों का आश्रय स्थल है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पैर पसार रहा कोरोना: केरल-गुजरात के बाद राजधानी में सक्रिय मरीज अधिक, रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध नहीं


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed