{"_id":"5ca4c335bdec2213f67842d2","slug":"gopal-rai-writes-rahul-gandhi-to-support-full-statehood-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लिखा खत, लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लिखा खत, लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप
Wed, 03 Apr 2019 07:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात करने वाली कांग्रेस दिल्ली के बारे में खामोश है। इससे दिल्ली को लेकर उसका सौतेला व्यवहार सामने आता है। इस बारे में आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा। इसमें मांग की गई है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य न देने के बारे में पुनर्विचार करे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मसले पर कांग्रेस की गोल-गोल घुमाने वाली बातें समझ से परे हैं। जबकि पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कांग्रेस ने की है। गोपाल राय का सवाल है कि दो राज्यों के साथ कांग्रेस दो तरह का स्टैंड क्यों अपना रही है? कांग्रेस दिल्लीवालों के साथ नाइंसाफी क्यों कर रही है?
विज्ञापन
गोपाल राय के मुताबिक, कांग्रेस ने कहा है कि वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का वादा नहीं करते, लेकिन कानून में संशोधन करके उपराज्यपाल को तीन मुख्य बिंदु छोड़कर, बाकी सभी बातों पर, दिल्ली सरकार की सहमति से काम करने के लिए बाध्य करेंगे। जबकि विधि के अनुसार जब तक संविधान के अनुच्छेद 239 में संशोधन नहीं होता, तब तक उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार के प्रति बाध्य करना संभव ही नहीं है। केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एक्ट को संशोधित करने से यह सम्भव नहीं है।
विज्ञापन
गोपाल राय ने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि वह अपने घोषणा पत्र पर दिल्ली के नजरिए से दुबारा विचार करें। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण का दर्जा दिलाने का वायदा शामिल करे। बगैर इसके आप कांग्रेस के साथ समझौते पर बात नहीं करेगी।