फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gopal kanda formed new party, 7 H is key

कांडा ने रखी नई पार्टी की बुनियाद, 7 H को बताया आधार

Fri, 02 May 2014 08:23 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
gopal kanda formed new party, 7 H is key

राजनेता से अधिक कॉरपोरेट कल्चर की छवि रखने वाले गोपाल कांडा की नवगठित हरियाणा लोकहित पार्टी का मेनेफेस्टो इससे अछूता नहीं है। नई पार्टी की नीति सात बिंदुओं पर टिकी है, जिसका नाम दिया गया है ‘सेवन एच’। इसमें कार्यकर्ताओं को जीवन बीमा और आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने जैसी सुविधाएं देने की बात कही गई है।

विज्ञापन


पार्टी की लॉन्चिंग शुक्रवार को कॉरपोरेट अंदाज में ही की गई। हरियाणा लोकहित के ‘सेवन एच’ का अर्थ है हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी, हॉर्टिकल्चर, हाउसिंग, हैंडीक्राफ्ट, ह्यूमन रिसोर्स एवं हेरिटेज। पार्टी का नजरिया है कि सत्ता में आने पर हर 5000 हजार की आबादी पर एक प्राइमरी और 15000 की जनसंख्या पर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन


वहीं पार्टी मेनेफेस्टो में है कि प्रदेश में इंडस्ट्री, होटल्स एवं टूरिज्म के चलते हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। पार्टी युवाओं को ट्रेनिंग के माध्यम से स्किल डेवलप कर उन्हें इस क्षेत्र में रोजगार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खास सुविधाएं

gopal kanda formed new party, 7 H is key

मेनेफेस्टो में यह भी कहा गया है कि किसानों को परंपरागत खेती से खास लाभ नहीं हो रहा है। इसलिए उन्हें हॉर्टिकल्चर से अवगत कराया जाएगा, ताकि उनमें समृद्धि लाई जा सके। पार्टी ने लोगों को छत मुहैया कराने के लिए हाउसिंग डेवलपमेंट, छोटे लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हैंडीक्राफ्ट और खेलकूद को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है।

मेनेफेस्टो में कहा गया है कि पार्टी के प्रत्येक सदस्य का जीवन बीमा कराया जाएगा। उनका ब्लड ग्रुप तैयार होगा। आपात स्थिति में उन्हें ब्लड डोनेट किया जाएगा। सदस्यता कार्ड बनाकर सुविधाएं दी जाएंगी। सदस्यों की समस्याएं सुनने के लिए अलग प्रकोष्ठ होगा। पुलिस, कोर्ट, चिकित्सा जैसी समस्या आने पर कार्यकर्ता की सहायता की जाएगी।

...लेकिन पार्टी मेनेफेस्टो में ये जिक्र नहीं

gopal kanda formed new party, 7 H is key

मेनेफेस्टो में शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, उद्योग आदि की स्थिति बेहतर करने के बारे में कोई जिक्र नहीं है। प्रदेश में व्याप्त भेदभाव, क्षेत्रवाद, जातिवाद, खाप पंचायतों की अनुचित घुसपैठ के बारे में पार्टी का नजरिया नहीं रखा गया है।

पार्टी चंडीगढ़ को राजधानी बनाने और पंजाब के जल बंटवारे पर क्या नजरिया रखती है, इसका भी मेनेफोस्टो में कहीं कोई जिक्र नहीं है। गोपाल कांडा कहते हैं कि राजनीति में आने के साथ उन्होंने जनता की नब्ज टटोलते हुए हरियाणा की राजनीतिक भविष्य का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed