{"_id":"5a9565744f1c1bf07b8b9a7f","slug":"good-news-on-digital-payment-of-electricity-bill-you-may-get-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, बिजली बिल के डिजिटल पेमेंट पर पर आपको मिलेगा ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, बिजली बिल के डिजिटल पेमेंट पर पर आपको मिलेगा ये तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
अपने बिजली बिल का ड्यू डेट से पहले डिजिटल तरीके से बिजली बिल का भुगतान करते है तो अगले महीने आपकों बिजली कंपनी चार हजार रुपये तक कैश बैक देगा। बीएसईएस ने अपने बिजली उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी कैशबैक स्कीम का ऐलान किया है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक योजना दी जा रही है।
विज्ञापन
बिजली कंपनी के अनुसार इस कैशबैक स्कीम का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को मार्च महीने के अपने बिजली बिल का भुगतान ड्यू डेट से पहले करना होगा। अप्रैल माह के बिल का भुगतान भी मार्च में ही करना होगा।
विज्ञापन
स्कीम का हिस्सा बनने के लिए उपभोक्ता का बिजली बिल कम से कम 100 रूपये का होना चाहिए। कैशबैक की रकम मार्च महीने के लिए 10 रूपये से 2000 रूपये के बीच रहेगी। उपभोक्ता अप्रैल के बिल पर भी इतनी की रकम का कैशबैक ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अप्रैल के बिल का प्री-पेमेंट करना होगा।
विज्ञापन
बिल भुगतान उपभोक्ताओं को पेटीएम की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से करना होगा। भुगतान के वक्त प्रोमो कोड के तौर पर बीएसईएस 2000 का इस्तेमाल करना होगा। बिल भुगतान के 24 घंटे के भीतर उपभोक्ता के पेटीएम अकाउंट में कैशबैक क्रेडिट कर दिया जाएगा।