{"_id":"e6897b54d602f15325541fc598736650","slug":"good-blogs-can-give-good-jobs-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर ब्लॉग लिखने का शौक है तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ब्लॉग लिखने का शौक है तो पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 Sep 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों रिक्रूटिंग का नया ट्रेंड शुरू हो गया है जिसके तहत कंपनियों के एचआर ब्लागरों को अच्छी से अच्छी जॉब पर रख रहे हैं।
विज्ञापन
केस-1: रिफी मिर्जा को हमेशा से देश-विदेश के हर मुद्दे पर लेख लिखने का शौक रहा। दोस्तों के कहने पर लेख को ब्लॉग पर डालना शुरू किया। कुछ महीने बाद उन्हें एक कंपनी से जॉब का ऑफर मिला और आज वो मल्टीनेशनल कंपनी में कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हैं।
केस-2: घर से ही प्रतिष्ठित कंपनी में वेबसाइट राइटर के तौर पर काम कर रहीं सेक्टर-21 की ईहा रामपाल को भी ब्लॉग के जरिए ही डायरेक्ट पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
ब्लॉग के जरिए नौकरी पाने वालों के ये दो तो सिर्फ उदाहरण भर हैं। ब्लॉगिंग आज तमाम कंपनियों में रिक्रूटिंग का नया ट्रेंड बन चुकी है। अपने ब्लॉग पर किसी विषय पर दी गई जानकारी, लिखा गया लेख या किसी मामले पर आपकी प्रतिक्रिया अब लोगों को किसी प्रतिष्ठान में मनचाही नौकरी दिला सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: हुड्डा की राह में रोड़ा बनेगा ये नेता
ब्लॉगिंग के जरिए कंपनी की आवश्यकता के हिसाब से युवाओं को नौकरी पर रखा जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो आज ज्यादातर युवा ब्लॉग से जुड़े हैं। लेख, कविताएं, खबरें, फीचर लिखने और किसी भी मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए युवा ऑनलाइन डायरी मतलब ‘ब्लॉग’ का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में कंपनिया ब्लॉगिंग पर नजर रखे हुए हैं। जरूरत पड़ने पर काबिलियत के हिसाब से युवाओं को नौकरी के लिए सीधे हायर कर रही हैं। इसी का लाभ कई युवाओं को मिल चुका है।
रिज्यूम के साथ ब्लॉग की भी दें जानकारी
-ब्लॉग को बेहतर सजाया गया है और विषयों पर मजबूत पकड़ है तो ऑनलाइन रिज्यूम भेजने के साथ अपने ब्लॉग का लिंक भी जरूर दें। इसके जरिए अपने प्रोजेक्ट, लेख, प्रोफाइल की जानकारी भी रिक्रूटर तक पंहुचाकर अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं।
ये हैं ब्लॉग के फायदे
-अपने प्रोजेक्ट लोगों तक आसानी से पहुंचाना
-सूचना देने और पाने का बेहतरीन तरीका
-कम समय में ज्यादा लोगों तक पहुंच
-पब्लिक रिलेशन बनाने में कारगार